Total Users-

1,228,362

spot_img

Total Users-

1,228,362
Monday, May 25, 2026
spot_img

आधी रात को एक बंद कमरे में चोरी छिपे दांव लग रहा था. अचानक पुलिस बलों ने धमकी दी और हड़कंप मचा

जुआ अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई

दुर्ग जिले में जुए के एक स्थान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर ने बताया कि खुर्सीपार श्रीराम चौक पर एक मोबाइल दुकान के ऊपर एक कमरे में जुए का फड़ पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर छापेमारी की। पुलिस ने घटनास्थल पर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने खुर्सीपार के श्रीराम चौक पर एक मोबाइल दुकान के ऊपर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारते हुए दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से कुल 58 हजार 820 रुपये की नकदी और ताशपत्ती पकड़ी गई है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने संशोधित जुआ कानून के तहत कार्रवाई की है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी वंदिता पनिकर ने बताया कि शुक्रवार की रात को मुखबिर ने बताया कि खुर्सीपार श्रीराम चौक पर स्थित श्रीराम मोबाइल दुकान के ऊपर एक कमरे में जुए का फड़ जमा हुआ है। पुलिस बल मौके पर जाकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल पर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की दबिश में पकड़े गए ये जुआरी

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सुमित (24) निवासी जोन-2 बालाजी नगर खुर्सीपार, सूरज महतो (27) निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार, अनिल अडिलाय (40) निवासी पुराना बस स्टैंड के पास पावर हाउस, आनंद राव (26) निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार, पंकज दास (28) निवासी निवासी जोन-2 गौतम नगर खुर्सीपार, शेखर सिंह (21) निवासी पावर हाउस शीतला मंदिर के पास, जी गौतम (25) निवासी जोन-2 खुर्सीपार, शेख सानू (28) निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार, विशाल कुमार (23) निवासी पावर हाउस सपना टाकिज के पीछे और बोल बम महतो (26) निवासी एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार शामिल हैं। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े