छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल छह महीने तक बढ़ा , जो चार अगस्त को रिटायर होने वाले थे

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा का कार्यकाल छह माह बढ़ा दिया गया है। वह फरवरी- 2025 तक पद पर बने रहेंगे। डीजीपी जुनेजा के कार्यकाल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर अप्वाइंटमेंट कमिटी ऑफ कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को डीजीपी का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। चार अगस्त को राज्य के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी जुनेजा सेवानिवृत्त होने वाले थे। इनके कार्यकाल को बढ़ाने के पीछे नक्सलियों की सफलता बताई जा रही है।

अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस के बीच समन्वय का असर है कि नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल रही है। डीजीपी बदलने से समन्वय में किसी तरह की संभावित अनदेखी पर सरकार कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के अनुसार, वर्तमान डीजीपी के सेवा विस्तार का प्रस्ताव इसलिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि नियमों के अनुसार, डीजीपी के रिटायरमेंट से तीन महीने पहले राज्य सरकार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को तीन सीनियर अधिकारियों के नाम का पैनल भेजना होता है। हालांकि, राज्य सरकार ने अब तक इस पैनल को यूपीएससी को नहीं भेजा है, जिसके कारण डीजीपी के अगले नियुक्ति पर निर्णय लेने में देरी हो रही है।

More Topics

CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। वे...

CSVTU में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध...

राजनांदगांव में आज व्यापम की परीक्षा, 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आज राजनांदगांव जिले...

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े