Total Users- 1,165,060

spot_img

Total Users- 1,165,060

Monday, March 2, 2026
spot_img

रायपुर: किसानों को खाद और बीज की सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित

अब तक 12 लाख मीट्रिक टन खाद और 8.83 लाखक्विंटल बीज का हो चुका वितरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के तहत, प्रदेश में किसानों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार प्रमाणित खाद और बीज की सहज आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारी इस प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अब तक, लगभग 12 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है, जो लक्ष्य का 88 प्रतिशत है, जबकि 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किया गया है, जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून की शुरुआत के साथ खेतों में बोनी का रकबा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में मानसून की स्थिति काफी अच्छी है, और अब तक 46.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

More Topics

इसे भी पढ़े