ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़: चांपा पुलिस ने रंगे हाथों पकड़े दो आरोपी, 1 लाख कैश जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, विजय केसर और प्रकाश देवांगन आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहे थे। भालेराय मैदान, चांपा में बैठकर दोनों आरोपी दांव लगवा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सट्टेबाजी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े