Total Users- 1,179,404

spot_img

Total Users- 1,179,404

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मना रहे 61वाँ जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा—

“छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें जनसेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं।

जशपुर में परिवार संग मनाएंगे जन्मदिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निजी निवास बगिया (जशपुर) में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर वे सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं समर्थक और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े