Total Users- 1,164,713

spot_img

Total Users- 1,164,713

Sunday, March 1, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ से मंत्री ओपी चौधरी बनाए गए सदस्‍य , जीएसटी काउंसिल के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का पुनर्गठन

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को बेहतर बनाने का प्रयास चल रहा है। जीएसटी काउंसिल के लिए पहले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स को पुनर्गठित किया गया था। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को इस नवीन संस्थान में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस समूह में दो राज्यों के उप मुख्यमंत्री सहित कुल आठ लोग हैं।

नई दिल्ली जीएसटी काउंसिल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जीएसटी में सुधार के लिए यह पुनर्गठन किया गया है। ग्रुप का संयोजक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार को बनाया गया है। ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ पांच अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

चौधरी को सदस्य बनाने से छत्तीसगढ़ की वित्तीय दृष्टि और क्षमता को देश भर में मान्यता मिली है। वे लगातार राज्य के वित्तीय प्रबंधन और जीएसटी को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सुधार कर रहे हैं, जो इस समिति की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने में सहायक होगा।

इस समिति का मुख्य उद्देश्य जीएसटी नीतियों, कानूनों और प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव देना है। यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी प्रणाली सभी राज्यों की आर्थिक परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुरूप हो, जिससे कुल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े