Total Users- 1,178,811

spot_img

Total Users- 1,178,811

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

महार महरा कोसरिया शाखा का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन हुआ संपन्न

पूरब टाइम्स रायपुर। महरा, महरा कोसरिया शाखा का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन ग्राम मरार टोला में संपन्न हुआ। इससे समाज की एकता और संगठन की मजबूती देखने को मिली। यह अधिवेशन हर तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस बार अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज प्रमुख राम शैलेन्द्र ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों और सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया, इसके पश्चात नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, साथ ही सामाजिक नियमों पर चर्चा हुई।

आवश्यक संशोधन और समस्याओं के समाधान पर विचार किया गया। वहीं सामाजिक उत्थान पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन और शपथ ग्रहण हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष राम शैलेंद्र, उपाध्यक्ष हेमंत आरदा, महिला उपाध्यक्ष तुलसी डोंगरे, सचिव भक्ता राम मांडवी, कोषाध्यक्ष सलवंत धाकड़े, सह सचिव दीपक आरदे समेत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, बालोद, रायपुर, दुर्ग, कांकेर, बस्तर सहित अन्य जिलों के लोग उपस्थित रहे।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े