Total Users- 1,178,400

spot_img

Total Users- 1,178,400

Monday, March 23, 2026
spot_img

मनीष पारख को मिला प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26 का सम्मान

दुर्ग। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और मेघ गंगा ग्रुप के संस्थापक मनीष पारख को “प्राइड ऑफ इंडिया 2025–26” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टि के साथ किए गए विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह उपलब्धि मेघ गंगा ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक मानी जा रही है, जो नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग का एक प्रमुख व्यावसायिक समूह है, जिसकी नींव मनीष पारख ने रखी। समूह के अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL एवं NABH मान्यता प्राप्त), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो – डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन, FADE सहित कई संस्थान कार्यरत हैं। ये सभी उपक्रम सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

सम्मान प्राप्त करने पर मनीष पारख ने इसे अपनी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए यह सम्मान मेघ गंगा ग्रुप परिवार को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “उन सभी का दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हम पर विश्वास किया और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ उज्ज्वल व प्रभावशाली भविष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

पिछले दो वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
पिछले दो वर्षों (2024–25) में मनीष पारख के निर्देशन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनमें “मोर शहर, मोर जिम्मेदारी” अभियान के तहत दुर्ग के गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक और वाय-शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण शामिल है।
स्वच्छता के उत्कृष्ट मानकों के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए धन्वंतरि अवार्ड भी प्रदान किया गया।

इसके अलावा, मेघ गंगा ग्रुप में TISD, FADE, Vannakkam और चॉकलेट स्टोरी जैसे नए उपक्रम जुड़े, वहीं लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई।

यह सम्मान न केवल मनीष पारख की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दुर्ग शहर के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े