Total Users- 1,157,743

spot_img

Total Users- 1,157,743

Monday, February 9, 2026
spot_img

आखिरी तारीख 15 अगस्त , जल्द रिन्यू कराएं अपना राशन कार्ड…

15 अगस्त 2024 तक छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उपलब्ध सभी 77 लाख राशनकार्डों को नवीनीकरण करना अनिवार्य है। राशन कार्डधारक विभाग के ऐप को अपने मोबाइल फोन से डाउनलोड करके रिन्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है, वे सस्ती दुकान पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव ने नागरिकों की सुविधा के लिए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख को बढ़ाने का आदेश दिया. इससे सभी योग्य हितग्राही अपना आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को सचिव ने निर्देश दिए हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन कार्डों को नवीनीकरण करने के लिए एक मोबाइल ऐप बनाया है, जो प्ले स्टोर में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट पर डाउनलोड करके आप सत्यापन कर सकते हैं।

राशन कार्डधारक अपने मोबाइल में इस ऐप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही जिनके पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है या नेट कनेक्टिविटी नहीं है, उनके लिए उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा दी जा रही है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े