Total Users- 1,178,674

spot_img

Total Users- 1,178,674

Monday, March 23, 2026
spot_img

कुरुद विधानसभा में शिक्षा विकास को नई उड़ान, 31 शालाओं के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों के लिए ₹92.53 लाख स्वीकृत

धमतरी | कुरुद विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के विशेष प्रयासों से 31 से अधिक शासकीय स्कूलों के लिए ₹92.53 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से भवन जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण, मरम्मत कार्यों और अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।

विद्यालयों में होंगे निर्माण व सुधार कार्य

लोक शिक्षण संचालनालय अटल नगर, रायपुर से प्राप्त पत्रों और बजटीय प्रावधानों के आधार पर जिला कलेक्टर कार्यालय (शिक्षा) धमतरी द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित शाला प्रबंधन समितियों को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है, वहीं इन कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कुरुद को दी गई है।

प्रमुख स्कूलों में होंगे ये कार्य

जिन विद्यालयों में कार्य स्वीकृत हुए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • शास. प्रा. शाला मोंगरा में भवन जीर्णोद्धार हेतु ₹6.50 लाख
  • शास. प्रा. शाला गाडाडीह आर में ₹5.95 लाख
  • शास. नवीन प्रा. शाला रामपुर में भवन मरम्मत और शौचालय सुधार हेतु कुल ₹11.31 लाख
  • उ.मा. वि. गातापार में शौचालय व भवन मरम्मत के लिए ₹7.73 लाख
  • उ.मा. वि. मरौद, मा. शा. टिपानी, मा. शा. खुरसेंगा जैसे स्कूलों में शौचालय व खिड़की-दरवाजों की मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया है।

जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने जताया आभार

इस निर्णय से न केवल विद्यालयों की अवस्थिति सुधरेगी, बल्कि विद्यार्थियों को एक बेहतर, सुरक्षित व स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण भी उपलब्ध होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों और शिक्षकों ने विधायक अजय चंद्राकर का आभार प्रकट करते हुए इसे “शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और जनहितैषी कदम” बताया है।

विकास की ओर अग्रसर कुरुद

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि ये कार्य लंबे समय से लंबित थे और अब उन्हें गति मिलने से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। विधायक चंद्राकर के नेतृत्व में यह निर्णय कुरुद विधानसभा के शिक्षा क्षेत्र को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े