Total Users- 1,181,169

spot_img

Total Users- 1,181,169

Thursday, March 26, 2026
spot_img

स्वच्छ वातावरण और सुशासन के साथ होगा वार्ड का विकास : जितेंद्र अग्रवाल

रायपुर। नगरी निकाय चुनाव को लेकर राजधानी में प्रचार-प्रसार चरम पर है। महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र अग्रवाल भी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। अपने अनुभव और विकास कार्यों के दम पर वे जनता का समर्थन मांग रहे हैं।

पूर्व पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने नामांकन दाखिल करने के बाद जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षण संस्थानों के उन्नयन और महिलाओं के लिए रोजगारपरक योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया था।

“वार्ड का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है,” – मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें फिर से सेवा का अवसर देती है, तो वे स्वच्छता, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देंगे।

गौरतलब है कि नगरी निकाय चुनाव के लिए 11 तारीख को मतदान होगा, जबकि 15 तारीख को परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में जितेंद्र अग्रवाल पूरी सक्रियता से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और वार्डवासियों का समर्थन हासिल करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े