Total Users- 1,164,837

spot_img

Total Users- 1,164,837

Monday, March 2, 2026
spot_img

कारोबारी की शिकायत पर मंत्री OP चौधरी के आदेश, GST अधिकारी दीपक गिरी निलंबित

वित्त और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय बिलासपुर के कोचिंग व्यवसायी की शिकायत के आधार पर लिया गया है, जिसमें संयुक्त आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गिरी ने उन्हें डराया-धमकाया, मानसिक प्रताड़ना दी और अभद्र व्यवहार किया। साथ ही, मंत्री ओपी चौधरी ने पहले से ही कहा है कि विभागीय अधिकारी केवल राजस्व वृद्धि की कोशिशों पर ध्यान देना चाहिए। व्यवसायी को प्रताड़ना या परेशानी की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

मंत्री ओपी चौधरी ने दी चेतावनी

इस मामले के बाद मंत्री चौधरी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं या भ्रष्टाचार से दूर रहें।

राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि व्यापारियों और व्यवसायियों को न्यायपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया जाए और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या दबाव की घटनाओं को तुरंत रोका जाए।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े