अमलेश्वर।नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 8 में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन पार्षद डोमन यादव एवं वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद मालती साहू द्वारा किया गया। यह निर्माण कार्य पार्षद निधि से 3 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। उक्त यात्री प्रतीक्षालय शीतला माता मंदिर तालाब के पास, झंडा चौक, अमलेश्वर डीह में निर्मित होगा, जिससे आम नागरिकों को चौक-चौपाल के लिए सुविधा मिलेगी। साथ ही परिसर की स्वच्छता बनी रहेगी एवं रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

इसी क्रम में माँ दुर्गा माता वार्ड क्रमांक 9 के आबादी पारा क्षेत्र में दीर्घकालिक नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। यह नाली निर्माण कार्य पार्षद निधि से 4 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।

यात्री प्रतीक्षालय एवं नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद डोमन यादव, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू, पार्षद श्रीमती मालती गिरधर साहू, पार्षद प्रतिनिधि एवं ग्राम समाज कोषाध्यक्ष गिरधर साहू, पार्षद प्रतिनिधि घनाराम चेलक, ग्राम समाज अध्यक्ष चैनसिंह साहू, समाजसेवी रामाधार साहू, घासीराम यादव, महेश यादव (पाली अध्यक्ष अमलेश्वर), पार्षद हेमलाल साहू, स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष भागीराम साहू, डॉ. अश्वनी साहू (अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण मित्र समिति, छत्तीसगढ़) सहित रमेश यादव, तुलाराम साहू, गिरिजानंद साहू, आकाश चेलक, छोटू साहू, सुरेश साहू, पुनारद निर्मलकर एवं लाकेश साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।



