Total Users- 1,179,332

spot_img

Total Users- 1,179,332

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

जनकल्याणकारी और सर्वसमावेशी होगा इस वर्ष का बजट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस वर्ष का बजट भी पूरी तरह जनकल्याणकारी और सर्वसमावेशी होगा। उन्होंने नगरीय निकायों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार शहरों के समुचित विकास हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करने की दिशा में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। साथ ही, नई औद्योगिक विकास नीति के तहत सरगुजा से लेकर बस्तर तक औद्योगिक विस्तार की योजना बनाई जा रही है, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

इस बीच, छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी बजट सत्र की कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई। वहीं, इस सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के संकेत मिल रहे हैं।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े