Total Users- 1,164,833

spot_img

Total Users- 1,164,833

Monday, March 2, 2026
spot_img

CG : प्रदेश में सौर ऊर्जा उपभोक्ता बन रहे ऊर्जा दाता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता अब केवल ऊर्जा उत्पादक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 618 उपभोक्ताओं के खातों में कुल 1.85 करोड़ रुपये की राज्यांश सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में पूरी क्षमता के साथ योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हॉफ बिजली बिल से आगे बढ़कर अब मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य हो रहा है।

श्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को सब्सिडी उपलब्ध करा रही हैं, साथ ही बैंकिंग व्यवस्था से आसान वित्तीय सुविधा भी दी जा रही है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को पूरी तरह मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किए गए हैं। इन योजनाओं से उपभोक्ता न केवल खुद बिजली का उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि बिजली का विक्रय कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सौभाग्य योजना के माध्यम से हर घर बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया था। उस समय देश के 18 हजार गाँव अंधेरे में थे, लेकिन आज सभी गाँवों तक बिजली पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि अब देश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता केवल 1,400 मेगावाट थी, जबकि आज यह बढ़कर 30,000 मेगावाट हो गई है और छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहा है। नई उद्योग नीति के अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र में 3.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिससे आने वाले समय में उत्पादन क्षमता और बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘इम्पैक्ट ऑफ डिस्ट्रीब्यूटेड रिन्यूएबल एनर्जी ऑन ग्रिड स्टेबिलिटी’ और ‘एग्रीवोल्टाइक्स परफार्मर हैण्डबुक’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट वेंडरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, क्रेडा चेयरमैन श्री भूपेंद्र सवन्नी, ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव, सीईओ श्री राजेश राणा, भारतीय सौर ऊर्जा महासंघ अध्यक्ष श्री सुमन कुमार, तीनों पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।


More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े