Total Users- 1,164,812

spot_img

Total Users- 1,164,812

Monday, March 2, 2026
spot_img

दरवाजा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला , रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा टला , मासूम सहित पांच यात्री लिफ्ट में फंसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्लेटफार्म नंबर पर एक पर लगे लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। फंसे हुए लोगों को दरवाजा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब यात्री दूसरे प्लेटफार्म से ओवरब्रिज पार कर प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रहे थे, लिफ्ट अचानक रुक गया, जिससे सवार लोग घबरा गए। लिफ्ट में एक बच्चा भी सवार था।

तुरंत इस घटना की जानकारी स्‍टेशन अधीक्षक को दी गई। स्टेशन प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

इस घटना ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और लिफ्ट की नियमित जांच और रखरखाव के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

घटना के बाद लिफ्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े