Total Users- 1,135,913

spot_img

Total Users- 1,135,913

Friday, December 5, 2025
spot_img

बगीचा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि

जशपुर (छत्तीसगढ़)। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के जुरुडांड गांव में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि—
“जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए हादसे में तीन लोगों की मृत्यु एवं कई अन्य घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज और आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी है।”

आर्थिक मदद की घोषणा

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

More Topics

अब केवल महिलाएं ज़्यादा नहीं बल्कि सभी बराबर अनसेफ हैं.

इस बीते साल में अनेक पत्नियों ने अपने पतियों...

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार,26 दिनों से फरार थे

रायपुर. छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल...

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक,कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण...

बस्तर में शांति और विकास की नई इबारत

नक्सल प्रभावित इलाकों में वानिकी कार्य बना रोजगार का...

संसद का शीतकालीन सत्र, दिन 4: दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ विपक्ष आज करेगा प्रदर्शन

नई दिल्ली, 4 दिसंबर 2025।राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बिगड़...

इसे भी पढ़े