Total Users- 1,177,432

spot_img

Total Users- 1,177,432

Friday, March 20, 2026
spot_img

अमलेश्वर: राशन सोसायटी में अनियमितताओं से उपभोक्ता परेशान, व्यवस्था सुधार की मांग तेज़ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू व पार्षद डोमन यादव से लोगों ने की शिकायत

अमलेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र की एक राशन सोसायटी में व्याप्त अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। सप्ताह में कई दिन सोसायटी बंद रहने से आमजन को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के इस मौसम में लोग घंटों लाइन में खड़े होकर परेशान हो रहे हैं।

कर्मचारियों की भारी कमी और सर्वर की समस्या

सोसायटी में कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है, वहीं सर्वर की समस्या के कारण एक राशन कार्ड की एंट्री में 15 मिनट तक का समय लग रहा है। इससे लाइन लंबी होती जा रही है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

तीन माह का एकमुश्त राशन नहीं मिल रहा

सरकार द्वारा घोषित तीन माह का एकमुश्त राशन अभी तक अधिकांश उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया है। इस अव्यवस्था से लोग इतने त्रस्त हो चुके हैं कि कई उपभोक्ता रात में ही राशनकार्ड छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

सुबह से शाम तक तय समय पर वितरण नहीं

सोसायटी के कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक तय समय पर उपस्थित नहीं रहते, जिससे सीमित संख्या में ही उपभोक्ताओं को राशन मिल पा रहा है। लोगों को बार-बार आना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें पूरा राशन नहीं मिल रहा।

ओमप्रकाश साहू और डोमन यादव से शिकायत

इस संबंध में उपभोक्ताओं ने नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू और वार्ड 8 के पार्षद डोमन यादव को अपनी समस्या से अवगत कराया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने जल्द ही उचित कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।

जनहित में हो त्वरित समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और सोसायटी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर वितरण प्रणाली को सुचारू किया जाए।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े