Total Users- 1,178,377

spot_img

Total Users- 1,178,377

Monday, March 23, 2026
spot_img

सुचारू धान खरीदी व्यवस्था से आत्मनिर्भर बन रहे किसान

तुकाराम साहू के नए घर का सपना हुआ पूरा

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

धमतरी जिला के नगरी विकासखंड के सहकारी समितियों में इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। इसी का प्रमाण ग्राम सांखरा के किसान तुकाराम साहू की सफलता है, जिन्होंने धान विक्रय से मिली आय से अपने परिवार के लिए नया घर बनवाया और अब इस वर्ष प्राप्त होने वाली राशि से घर की प्लास्टरिंग व फिनिशिंग कार्य करने की तैयारी में हैं।

किसान तुकाराम साहू ने इस वर्ष 56 क्विंटल धान नगरी सहकारी समिति केंद्र में बेचा। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष सरकार की समयबद्ध खरीदी एवं भुगतान व्यवस्था ने उनके आर्थिक हालात को मजबूत किया। उसी आय ने उन्हें नया घर बनाने के लिए संबल दिया। तुकाराम कहते हैं कि सरकार की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था न होती, तो मेरा घर बनना मुश्किल था। समय पर हुई आय ने जीवन बदल दिया।

धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार बारदाना तुरंत उपलब्ध हो रहा है, तुलाई बिना किसी देरी के की जा रही है और केंद्र का पूरा स्टाफ सहयोगी एवं किसान-हितैषी व्यवहार कर रहा है। उनके अनुसार, खरीदी प्रक्रिया इतनी सरल और व्यवस्थित है कि किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े