Total Users- 1,178,811

spot_img

Total Users- 1,178,811

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

साय सरकार की मंत्रिमंडल में नए मंत्री जल्द होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रियों का एलान अब कभी-भी हो सकता है। अंदर की मानी जाए तो नाम तय कर लिए गए हैं, सिर्फ घोषणा बाकी है। इससे पहले चुनावों की वजह से ये एलान टलता रहा। मगर अब नए मंत्रियों को साय कैबिनेट में शामिल करने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

आखिरी दौर की बातचीत होना शेष
पार्टी सूत्रों ने बताया कि संगठन और सरकार के बीच एक आखिरी दौर की बातचीत होगी। इसके बाद नामों की घोषणा हो जाएगी। इसी माह नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में करवाए जाने की चर्चा है। हालांकि मीडिया के बार-बार पूछे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यही कहते रहे हैं, थोड़ा इंतजार करिए।

वर्तमान में 11 मंत्री हैं साय कैबिनेट में
साय कैबिनेट का जब गठन हुआ तो मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे हैं। प्रदेश में हमेशा 13 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जाता रहा है। पहले से ही एक खाली था। लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन ने इस्तीफा दिया तो 11 मंत्री बचे। कुल मिलाकर दो मंत्रियों की जगह साय कैबिनेट में इस वक्त खाली है।

छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रियों की घोषणा कब हो सकती है ?
छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रियों की घोषणा जल्द ही हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, नाम तय कर लिए गए हैं और घोषणा सिर्फ बाकी है। यह घोषणा राजभवन में शपथ ग्रहण से पहले हो सकती है।
विष्णुदेव साय कैबिनेट में कितने मंत्री हैं ?

वर्तमान में साय कैबिनेट में 11 मंत्री हैं। शुरुआत में 12 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन के इस्तीफा देने के बाद संख्या 11 रह गई है। इस वक्त दो मंत्रियों की जगह खाली है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े