Total Users- 1,179,044

spot_img

Total Users- 1,179,044

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

सहेली ज्वेलर्स भी ED की जद में

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय है. ईडी की टीम ने सहेली ज्वेलर्स, किशोर राइस मिल के अलावा अजय चौहान और आशीष वर्मा के ठिकानों पर दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, टीम ने कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है, जहां दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। ईडी की टीमें संदीप सिंह चरोदा, गब्बर वसुंधरा नगर अजय चौहान के यहां भी जांच कर रही है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।

उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि किस मामले में छापा पड़ा है। यह मामला शराब घोटाला, महादेव घोटाला और कोल लेवी स्कैम में से किसी एक का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 14 ठिकानों पर छापे पड़े हैं। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेड पड़ है। छापे की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के साथ ही कोल लेवी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी हो सकती है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े