Total Users- 1,177,354

spot_img

Total Users- 1,177,354

Friday, March 20, 2026
spot_img

सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री श्री देवांगन

रायपुर। प्रदेश के उद्योग,एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि सन 2047 तक सम्पूर्ण विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तेजी से कार्य कर रही है, विगत 11 वर्षो में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को जो रफ्तार दी है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटियों को अल्प समय में पूरा कर यह साबित किया है कि हमारी सरकार आमजनता की हितैषी सरकार है, उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दर्जनों जनहितैषी योजनाएं चालू की थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दी थी, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुनः उन योजनाओं का क्रियान्वयन कर समाज के गरीब, निर्धन, बेसहारा, असहाय के साथ-साथ अंतिम छोर में खडे़ व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचा रहे हैं।

उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कल शनिवार को कोहड़िया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा एन.टी.पी.सी. के सी.एस.आर. मद से प्रदत्त राशि से वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 01 करोड़ 82 लाख 83 हजार रूपये की लागत से जर्जर डामरीकृत सड़कों का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया है। कल उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उक्त महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर  संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े