Total Users- 660,939

spot_img

Total Users- 660,939

Monday, March 10, 2025
spot_img

विधायक रहे नेता की कार ने ली बाइक सवार की जान

जगदलपुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार में सवार कांग्रेस से जगदलपुर के पूर्व MLA रेखचंद जैन समेत अन्य कांग्रेसी बाल-बाल बच गए। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बास्तानार के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के नेता बास्तानार गए हुए थे। वे सभी बीजापुर की तरफ से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। वहीं एक बाइक सवार युवक जगदलपुर की तरफ से बीजापुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच कार और बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

More Topics

किन चार लोगों की प्रशंसा करनी चाहिए?

महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक महात्मा विदुर...

गायत्री मंत्र का जाप किस दिशा में मुख करके करना चाहिए ?

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को बहुत विशेष माना...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े