Total Users- 1,177,382

spot_img

Total Users- 1,177,382

Friday, March 20, 2026
spot_img

रायपुर में पी.जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन का दीक्षांत समारोह संपन्न

व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा आयोजित पी.जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन का दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले डॉक्टरों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पाठ्यक्रम चिकित्सा पेशेवरों की उत्कृष्ट शिक्षा, समर्पण और सेवा भावना को मान्यता प्रदान करता है। फैमिली मेडिसिन की विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था चिकित्सकों के कौशल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि संस्थान से प्राप्त ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के माध्यम से ये सभी चिकित्सक समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

समारोह के दौरान डिप्लोमा प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े