Total Users- 1,177,261

spot_img

Total Users- 1,177,261

Friday, March 20, 2026
spot_img

रायपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

10 लाख के सोने-चांदी के जेवर और कैश पर किया हाथ साफ

राजधानी रायपुर (Raipur) में शातिर चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोर सूने मकान समेत कई सोसाइटियों के घरों में दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को बैखोफ अंजाम दे रहे हैं। चोरी का ताजा मामला रायपुर के परसुलीडीह क्लासिक सिटी सोसाइटी से सामने आया है।

यहां चोरों ने दिनदहाड़े वन विभाग में कार्यरत महिला के घर को निशाना बनाया। चोर महिला के घर से सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 20 हजार नगदी समेत करीब 10 लाख से ज्यादा के सामान की चोरी कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोरी के समय पीड़ित महिला का बेटा घर में ताला लगाकर अपनी मां को लेने नया रायपुर गया था। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

घटना का पता उस वक्‍त चला जब महिला घर वापस आई तो लौटी का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद महिला ने विधानसभा थाना में रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्‍थल का मुआयना किया। पुलिस चोरों की पतासाजी के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को तलाश रही है।रायपुर में चोरों ने दिनदहाड़े वन विभाग में कार्यरत महिला के घर को निशाना बनाया। चोर महिला के घर से सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 20 हजार नगदी समेत करीब 10 लाख से ज्यादा के सामान की चोरी कर फरार हो गए। घटना के वक्‍त घर में कोई नहीं था।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े