Total Users- 1,178,811

spot_img

Total Users- 1,178,811

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

’राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं’



रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रामनवमी के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने हमें त्याग, करूणा और परोपकार जैसे उच्चतम नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी है। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें उच्च आदर्शों और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भगवान राम का चरित्र और व्यवहार समाज में पारस्परिक सौहार्द्र एवं बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देता है।

रामनवमी के अवसर पर उन्होंने देश और छत्तीसगढ़ सहित सभी नागरिकों के सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।


More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े