Total Users- 696,121

spot_img

Total Users- 696,121

Wednesday, April 16, 2025
spot_img

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

249

spot_img

More Topics

अक्षय कुमार ने सलमान खान को ट्रोल करने वालों को दिया दो टूक जवाब

‘केसरी 2’ एक्टर अक्षय कुमार, सलमान खान के सपोर्ट...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल को विकास...

विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को राजधानी रायपुर...

छत्तीसगढ़ में हुआ प्रशासनिक फेरबदल

रजत कुमार बने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रायपुर। छत्तीसगढ़...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े