Total Users- 1,177,398

spot_img

Total Users- 1,177,398

Friday, March 20, 2026
spot_img

रविवि को मिला नैक ए प्लस ग्रेड, राज्यपाल डेका ने दी शुभकामनाएं


रायपुर । पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं दीं।

राजभवन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने राज्यपाल से भेंट कर नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड मिलने का पत्र सौंपा। राज्यपाल ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया और कहा कि राज्य के अन्य शासकीय विश्वविद्यालय भी इससे प्रेरणा लेकर गुणवत्ता में सुधार कर बेहतर ग्रेडिंग हासिल करेंगे।

उल्लेखनीय है कि रविशंकर विश्वविद्यालय राज्य का पहला शासकीय विश्वविद्यालय है जिसे सामान्य विश्वविद्यालय की श्रेणी में ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है।

राज्यपाल रमेन डेका ने विगत एक वर्ष में लगातार शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेकर उन्हें गुणवत्तावर्धन और नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो सकी। कुलपति प्रो. शुक्ला ने इस अवसर पर राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संचालक प्रो. आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रो. अंबर व्यास भी उपस्थित रहे।


More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े