Total Users- 1,170,600

spot_img

Total Users- 1,170,600

Friday, March 13, 2026
spot_img

मंत्री केदार कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा -छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में हुई वृद्धि

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप आज गुरुवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर विभाग की दो सालों की उपलब्धियां गिनाई है। साथ ही आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दो वर्षों में हर विभाग ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वन विभाग की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सघन वनों में 70 प्रतिशत का विस्तार हुआ है, करीब 348 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने वनों के संरक्षण के साथ साथ विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

2024 में 4 करोड़ 20 लाख और 2025 में 2 करोड़ 79 लाख पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 36 हजार 896 हिग्रहियों के 62 हजार 441 एकड़ कृषि भूमि के 3 करोड़ 67 लाख पौधों को रोपित किया गया है।

इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 की गणना अनुसार प्रदेश में 17 बाघ थे आज 35 बाघ प्रदेश के वनों में विचरण कर रहे हैं। प्रदेश में मानव हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए मिनिटिंग एप्प गज संकेत बनाया गया है, जिसके माध्यम से एलिफेंट ट्रेकिंग की जानकारी SMS के माध्यम से ग्रामीणों को तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में 545 सदस्यों का 90 हाथी मित्र दल का गठन किया गया हैं,

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े