Total Users- 1,177,554

spot_img

Total Users- 1,177,554

Saturday, March 21, 2026
spot_img

भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी के ठिकानों पर EOW का छापा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले की जांच कर रही EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग-भिलाई स्थित 5 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। भाटिया के आवास, कार्यालय और अन्य परिसरों पर एक साथ दबिश दी गई, जो सुबह से जारी है। इससे पहले 20 मई को EOW ने रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग और भिलाई सहित 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी थी। इन छापों में कई कारोबारियों और आबकारी विभाग के अफसरों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी। जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।

ACB भी कर चुकी है छापेमारी-EOW के अलावा ACB (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) ने भी इस घोटाले से जुड़े मामलों में अशोक अग्रवाल जैसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। भिलाई स्थित आम्रपाली कॉलोनी में अशोक अग्रवाल के घर पर सुबह 4 बजे टीम ने दबिश दी थी। अग्रवाल का संबंध स्टील इंडस्ट्रीज से बताया गया है।

क्या है मामला?
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग से जुड़े बड़े स्तर पर अनियमितता और घोटाले के आरोपों की जांच जारी है। आरोप है कि सरकारी ठेकों, शराब सप्लाई और परमिट प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। इस घोटाले में कई राजनीतिक रसूख वाले नाम, अधिकारी और कारोबारी जांच के घेरे में हैं। विजय भाटिया के ठिकानों पर दबिश ने यह संकेत दिया है कि EOW की जांच अब सीधे राजनीतिक और कारोबारी गठजोड़ पर फोकस कर रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई और खुलासे की उम्मीद है। राज्य की सबसे बड़ी जांच में से एक माने जा रहे इस घोटाले में प्रशासन की सख्ती अब साफ नजर आ रही है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े