Total Users- 1,179,171

spot_img

Total Users- 1,179,171

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना परोसा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले का मामला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा मुआवजा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक स्थित लच्छनपुर के सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। यहां 28 जुलाई को स्कूल में बनाए गए भोजन को एक आवारा कुत्ते ने खा लिया था। इसके बावजूद रसोइयों और प्रभारी प्रधानपाठक ने वही खाना बच्चों को परोस दिया।

इस घटना से 84 छात्र प्रभावित हुए, जिन्हें बाद में एंटी-रेबीज का टीका भी लगवाया गया। मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया।

हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जताई। कोर्ट ने प्रभावित बच्चों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

कार्रवाई

  • स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक और एक शिक्षक को निलंबित किया गया है।
  • कोर्ट ने कलेक्टर और शिक्षा विभाग की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए।

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही और मिड-डे मील की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।


More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े