Total Users- 1,178,293

spot_img

Total Users- 1,178,293

Sunday, March 22, 2026
spot_img

फसल का दाम भी बढ़ और उपार्जन केंद्र में सुविधाएं भी – किसान ठंड़ीराम बिंझवार

रायपुर। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं।

पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगा। ठंड़ीराम बताते हैं कि क्षेत्र में अधिकतर किसान धान की ही फसल लेते हैं और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही समर्थन मूल्य और आदान राशि से किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार की यह पहल न सिर्फ किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि खेती को और अधिक लाभकारी भी बना रही है।

उन्होंने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की और बताया कि पीने के पानी की सुविधा, आराम व बैठने के लिए कुर्सी, छांव की समुचित व्यवस्था है। इन सुविधाओं के कारण किसानों को उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती और वे संतोषपूर्वक धान विक्रय कर सकते हैं। ठंड़ीराम बिंझवार की यह उपलब्धि बताती है कि यदि मेहनत और सही सहयोग मिल जाए तो खेती न केवल जीवनयापन का साधन, बल्कि समृद्धि का मार्ग भी बन सकती है और अन्य किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा सकता है।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े