Total Users- 1,177,541

spot_img

Total Users- 1,177,541

Saturday, March 21, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में विद्यार्थियों को न्योता भोज

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के काठाडीह परिसर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया। रायपुर। संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं जयश्री कावरे द्वारा अपने सुपुत्र मौक्तिक कावरे के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया। इसमें लगभग 150 शालेय छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भागीदारी की।

कार्यक्रम के आरंभ में जयश्री कावरे का शाला नायक एवं नायिका द्वारा स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं शुभकामना पत्र भेंट किया। संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शाला के विकास कार्यों की तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठिका उषा साव ने दी। अतिथियों के साथ पंगत में न्योता भोज से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह की भावना एवं हर्ष-उल्लास का वातावरण विकसित हुआ। शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण जयश्री कावरे ने किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के माध्यान भोजन में सामुदायिक भागीदारी एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें परोसने वाले गर्म भोजन को और अधिक स्वादिष्ट और अधिक पोषकयुक्त करने अभिनव पहल में सामुदायिक सहभागिता गाईड लाईन में प्रत्येक माह ‘न्योता भोजन’ किया जा रहा है।

सामुदायिक भागीदारी अवधारणा में ‘न्योता भोजन’ स्वैच्छिक सेवा कार्य है। जिसमें कोई भी सेवा भावी नागरिक, समुदाय, समाज अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा। यह विभिन्न त्यौहारों या वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर सहभोज की भारतीय परम्परा पर आधारित है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े