Total Users- 1,178,364

spot_img

Total Users- 1,178,364

Monday, March 23, 2026
spot_img

 धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त

दो दिवस के भीतर 12 प्रकरणों में 01 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक के 4447 क्विंटल धान जब्त
-प्रशासन की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी
-तीन अंतर्राज्यीय मामले भी शामिल, ओड़िशा से लाई जा रही धान की बड़ी खेप जब्त

रायपुर. राज्य शासन किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है, जिसका गलत लाभ उठाने कोचिया एवं बिचौलिए ओड़िशा से धान लाकर बेचने की कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने सभी जिले के कलेक्टरेां को निेर्दशित किया है। उन्होंने कहा है कि धान के अवैध भंडारण और परिवहन में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वास्तविक किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दो दिवस में 12 प्रकरणों में 4447.20 क्विंटल से अधिक धान जब्त
छत्तीसगढ़  के रायगढ़ जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त रुख से लगातार कार्रवाई चल रही है। कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में गठित संयुक्त जांच दलों ने 30 नवंबर और 01 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 12 प्रकरणों में 4447.20 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है, जिसमें तीन अंतर्राज्यीय प्रकरण भी शामिल हैं।

जब्त धान का मूल्य 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपए से अधिक आंका गया है। प्रशासन की यह कड़ी कार्रवाई खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बाहरी धान की अवैध आवाजाही रोकने और वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा हेतु की जा रही है। 

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े