Total Users- 1,177,552

spot_img

Total Users- 1,177,552

Saturday, March 21, 2026
spot_img

झोला छाप डॉक्टरों पर की जा रही कार्यवाही

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक/पैथोलैब/नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर में उपचार करने वालों झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिपालन में निरीक्षण कर अवैध रूप से उपचार करने वाले संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री नीरनिधी नंदेहा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कछिया एवं ओदारी में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक की जांच कर सील कर दिया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर ने बताया कि ग्राम कछिया एवं ओदारी में अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा क्लिनिक का जांच किया गया, जांच में पाया गया कि संचालनकर्ता द्वारा क्लिनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं कराया गया है तथा किसी भी प्रकार का दस्तावेजों का संधारण नहीं किया जा रहा है। जिस पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े