Total Users- 1,177,240

spot_img

Total Users- 1,177,240

Friday, March 20, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ के बालोद में धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़, मंदिर का सारा सामान तालाब में फेंका… आक्रोशित हुए ग्रामीण

बालोद थाना क्षेत्र के ओरमा गांव में बुधवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब किनारे बनाए गए एक मंदिर में तोड़-फोड़ की है। बदमाश ने शिवलिंग और नंदी की मुर्ति खंडित कर दी है, साथ ही मंदिर का सामान भी तालाब में फेंक दिया है। इस घटना को लेकर ग्रामिणों में आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

24 जुलाई, बालोद: जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी में ग्राम पंचायत ओरमा में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की है। बालोद थाना क्षेत्र के इस गांव के वार्ड नंबर 1 में तालाब के पास ग्रामीणों के जन सहयोग से शिवलिंग की स्थापित किया गया था। जिसे अज्ञात लोगों ने बुधवार रात क्षति पहुंचायी है। साथ ही मंदिर परिसर में रखा सामान भी तालाब में फेंक दिया है।

धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़

naidunia_image

इस घटना की जानकारी, गुरुवार को लोगों को हुई, जब आसपास के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए हैं। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। ऐसे में ग्राम प्रमुख और अन्य लोगों द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

naidunia_image

ग्राम समिति के अध्यक्ष नेम लाल साहू ने काफी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे बदमाश को छोड़ा नहीं जाएगा। समिति के सचिव प्रीतम कुमार सोनकर ने कहा बहुत दुखद घटना है कि ऐसे असामाजिक तत्व जो देवी देवता पर हमारी आस्था पर ठेस पहुंचाया है इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।

इस पूरे घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत पर बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी भी बदमाश की पहचान नहीं हो पायी है।

मौके पर पहुंचे बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही पुलिस की टीम आस-पास जांच कर रही है।

गांव में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

ग्राम समिति के प्रमुख कोषाध्यक्ष खिलेश्वर कुमार सोनकर ने कहा ऐसे भगवान की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। साथ ही कहा कि अब गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। मंदिर में तोड़-फोड़ सूचना मिलने के बाद से भी इलाक में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े