Total Users- 1,169,566

spot_img

Total Users- 1,169,566

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

खेल प्रतियोगिताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं ने दिखाया दमखम

एमसीबी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं युवा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, मनेंद्रगढ़ में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें जिले की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। दिया शर्मा द्वारा दीप मंत्र प्रस्तुत कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इसके पश्चात कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में कबड्डी एवं वॉलीबॉल में खड़गवां की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ के अक्षर ने प्रथम, लेदरी की नीतू ने द्वितीय तथा कछौड़ की किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में खड़गवां की कौशल्या ने प्रथम, मनेंद्रगढ़ की माही ने द्वितीय तथा खड़गवां की फुल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में खड़गवां की पार्वती ने प्रथम, राजकुमारी (खड़गवां) ने द्वितीय तथा अमृता ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ की माही ने प्रथम, अनीशा ने द्वितीय तथा राजकुमारी (खड़गवां) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

इसे भी पढ़े