Total Users- 1,177,715

spot_img

Total Users- 1,177,715

Saturday, March 21, 2026
spot_img

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रायपुर में भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

रायपुर। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचीं। उन्होंने यहाँ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि, सबके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में शांति, समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक  पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री यहां मंदिर दर्शन करवाया और प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े