Total Users- 1,178,605

spot_img

Total Users- 1,178,605

Monday, March 23, 2026
spot_img

कलेक्टर ने जिला अस्पताल के अफसरों को लगाई फटकार तत्काल अव्यवस्था सुधारने कहा

राजनांदगांव। जिला अस्पताल की खराब सफाई और परिसर में अव्यवस्था देख कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार करने की हिदायत दी। वहीं मरीजों के साथ स्टाफ को बेहतर व्यवस्था करने की भी चेतावनी दी।

दरअसल नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे गुरुवार को जिला हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने पहले जीवन दीप समिति की बैठक ली। इसके बाद हास्पिटल परिसर का निरीक्षण किया।

जिसमें सफाई की खराब स्थिति को देख कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल इसमें सुधार करने कहा। इसके अलावा कई अव्यवस्था भी हास्पिटल परिसर में मिली। जिसमें सुधार करने की हिदायत दी।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों से भी चर्चा की। इसके बाद स्टाफ को सभी मरीजों और उनके परिजनों से व्यवहार बेहतर रखने कहा। निरीक्षण में पता चला कि हास्पिटल में एमआरआई की सुविधा नहीं है

ऐसे में मरीजों को सुविधा देने के लिए शहर के निजी लैबों में मरीजों के लिए एमआरआई की व्यवस्था करने की हिदायत दी। उन्होंने हास्पिटल के एक मात्र एक्स-रे मशीन का मेंटेनेंस भी बेहतर तरीके से करने कहा। ताकि मरीजों को मिलने वाली सुविधा में किसी तरह का व्यवधान न हों।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में...

इसे भी पढ़े