Total Users- 1,170,311

spot_img

Total Users- 1,170,311

Thursday, March 12, 2026
spot_img

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में छत्‍तीसगढ़ ने मारी बाजी, देशभर में अव्वल, जानिए कैसे हुआ यह कमाल

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आईएफए सप्लीमेंटेशन रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ देश में सर्वश्रेष्ठ है। उससे पहले, छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर था। जून 2022 तक, राज्य छठवें स्थान पर था।

रायपुर नगर छत्तीसगढ़ सरकार का एनीमिया-मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य सफल हो रहा है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य बच्चों, किशोरों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) सप्लीमेंटेशन देने में पहले स्थान पर है। गोवा दूसरे स्थान पर है, जबकि चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर है।

अभियान के तहत छह माह से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को आइएफए की खुराक दी जाती है। मितानिनों की ओर से छोटे बच्चों और गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को सिरप और टेबलेट प्रदान किया जाता है। साथ ही स्कूलों में बच्चों को आइएफए की दवाइयां दी जाती हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आईएफए सप्लीमेंटेशन रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। छत्तीसगढ़ पहले देश में तीसरे स्थान पर था। जून 2022 तक राज्य छठवें स्थान पर था।

IMF सप्लीमेंटेशन का स्कोर कार्ड केंद्र सरकार द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु को पीछे छोड़ दिया है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े