Total Users- 1,178,529

spot_img

Total Users- 1,178,529

Monday, March 23, 2026
spot_img

एक्सपायरी उर्वरक बेचने वाले केंद्रों को किया सील

छुईखदान। किसानों को गुणवत्तायुक्त और मानक अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में छुईखदान विकासखंड में कृषि विभाग की टीम ने तीन कृषि विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है.

निरीक्षण के दौरान गायत्री कृषि केंद्र, अन्नदाता कृषि केंद्र एवं कमल कृषि केंद्र में बिना वैध पंजीयन और अनुज्ञा प्रमाण पत्र के जैविक उर्वरक का भंडारण एवं विक्रय के लिए संधारण किया जाना पाया गया.

जांच में कुल 2300 किलोग्राम जैविक उत्प्रेरक जैव उर्वरक अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, मौके पर ही जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें केवल प्रमाणित गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

नियमों के उल्लंघन अवैध भंडारण अथवा बिना अनुमति के विक्रय पाए जाने पर संबंधित कृषि केंद्रों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े