Total Users- 1,202,857

spot_img

Total Users- 1,202,857

Thursday, April 16, 2026
spot_img

बेसूध निगम को व्यवसाई ने दिखाया आइना,

नगर निगम की कार्यप्राणाली अक्सर शहरवासियों के सिरदर्द साबित होता है।

 इस गडडे की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, साथ ही स्कूली बच्चे कई बार इस गडडे में फंसकर गिरते रहे, लेकिन एक महिना हो जाने के बाद भी निगम को इस गड्डे को पटाने का समय नहीं मिला।

 बिलासपुर। नगर निगम की कार्यप्राणाली अक्सर शहरवासियों के सिरदर्द साबित होता है। ऐसा ही कुछ व्यापार विहार स्मार्ट रोड से श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ पर किया गया है। जहां एक महिने से सड़क पर गड्डा कर छोड़ दिया गया। जबकि यह शहर के सबसे व्यस्तम सड़क में से एक है।इस गडडे की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, साथ ही स्कूली बच्चे कई बार इस गडडे में फंसकर गिरते रहे, लेकिन एक महिना हो जाने के बाद भी निगम को इस गड्डे को पटाने का समय नहीं मिला।

ऐसे में एक टेंट व्यवसाई बेसूध निगम को आइना दिखाने का काम किया।जिसने खुद से एक मजदूर किया और मिट्टी और मलबा का व्यवस्था कर उक्त गड्डे को पटवाने का कार्य कर शहर हित के लिए एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

मालूम हो कि तकरीबन एक महिने पहले श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ (ट्रैफिक सिग्नल के पास) पर बिछाई गई पानी सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन छतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क को तकरीबन बारह फीट गहराई और दस फीट चौड़ाई तक खोदा गया।

लेकिन काम पूरा होने के बाद गडडे में मिटटी डालकर निगम कर्मी चले गए और सड़क एक ही दिन में धंस गई। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही में परेशानी होने लगी। वाहनों के चलने से गडडा बढ़ता गया। हालत इतने खराब हो गए कि ट्रैफिक सिग्नल वाला चौक होने के बाद भी वाहनों की आवाजाही इसके वजह से प्रभावित हो गई।

वही रात के समय दो पहिया वाहन चालक सीधे इसमे जाकर फंसने लगे। वही अब बच्चों की स्कुल चालू हो गया है, ऐसे में सुबह से बच्चे स्कूल जाने के लिए निकलने है और रोजाना कोई न कोई बच्चा इसमे फंस के गिर जा रहे है। हो रही समस्या के बाद भी नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और लोग परेशान हो रहे।

वही लोगों की इस परेशानी को देखते हुए अज्ञेय नगर में रहने वाले टेंट व्यवसाई राजेश मुदलियार ने इस गड्डे को पटाने का जिम्मा उठाया और मंगलवार की शाम एक मजदूर, मिटटी और मलबा लेकर खुद पहुंच गए और गड्डे को पटवाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को इस गडडे से राहत दिलाने का काम किया।

प्रभावित हो रहा था सिग्नल सिस्टम

इस चौक पर यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है, लेकिन इस गडडे ने पूरे सिस्टम को फेल कर रखा था। महाराणा प्रताप चौक की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ में लेफ्ट साइड फ्री है, लेकिन ठीक उसी जगह सड़क पर गडडा छोड़ दिया गया है, ऐसे में लेफ्ट साइड जाने वाले वाहनों को जगह नहीं मिलता है।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े