Total Users-

1,226,861

spot_img

Total Users-

1,226,861
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

दुर्ग जिला हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक पर भड़के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

दुर्ग। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को दुर्ग जिले का दौरा किया। इस दौरान वो जिला अस्पताल और चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य की व्यवस्था चरमाराई हुई है, तो वहीं मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी भगवान भरोसे चल रही है।

स्वाथ्य मंत्री चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उन्होंने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होने देखा कि यहां 200 मेडिकल स्टूडेंट्स डॉक्टर की पढ़ाई पढ़ रहे हैं, लेकिन उनका क्लासरूम ऐसा है कि वहां पढ़ाई भगवान भरोसे हो रही होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने देखा कि क्लारूम में जोट चेयर रखी गई हैं वो काफी चौड़े हिस्से में रखी गई हैं। इसके साथ ही क्लास रूम में एक छोटी एलईडी टीवी लगाई है, जिससे सामने वाले बच्चा भी ठीक से देख ले तो बहुत है।

इसके साथ ही टीचर कुछ पढ़ाएगा तो उसकी आवाज पीछे तक नहीं जाएगी। यह देख स्वास्थ्य मंत्री डीन से कहा कि वो क्लासरूम में या तो बड़ा एलईडी टीवी लगाएं या फिर कई एलईडी लगाएं साथ ही क्लास में साउंड की व्यवस्था भी की जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अहिरवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर व ग्रामीण विधायक गजेंद्र यादव व ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहिरे, कलेक्टर व एसपी सहित अन्य नेता व अधिकारी सहित मेडिकल कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े