अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया गया है।

राजधानी रायपुर के समीप स्थित सरोना रेलवे स्टेशन का करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन पर विशाल यात्री भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए दो लिफ्ट, प्लेटफॉर्म जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज, विस्तारित प्लेटफॉर्म, तीन से बढ़ाकर सात शेल्टर तथा ट्रेनों की जानकारी के लिए आधुनिक डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

चांपा और बालोद रेलवे स्टेशनों का भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नयन किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की रेल अधोसंरचना लगातार मजबूत हो रही है और राज्य में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े