ओएनजीसी भर्ती 2025: 108 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 24 जनवरी तक करें आवेदन

कुल रिक्तियां और पद विवरण:

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 108 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • जियोलॉजिस्ट: 5 पद
  • जियोफिजिसिस्ट (सरफेस): 3 पद
  • जियोफिजिसिस्ट (वेल्स): 2 पद
  • AEE (प्रोडक्शन – मैकेनिकल): 11 पद
  • AEE (प्रोडक्शन – पेट्रोलियम): 19 पद
  • AEE (प्रोडक्शन – केमिकल): 23 पद
  • AEE (ड्रिलिंग – मैकेनिकल): 23 पद
  • AEE (ड्रिलिंग – पेट्रोलियम): 6 पद
  • AEE (मैकेनिकल): 6 पद
  • AEE (इलेक्ट्रिकल): 10 पद

आवश्यक योग्यता और आयु सीमा:

आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी के लिए ओएनजीसी की विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन करना होगा।

चयन प्रक्रिया:

  1. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा।
  2. परीक्षा में सामान्य जागरूकता, संबंधित विषय, अंग्रेजी भाषा, और एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
  3. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  4. सीबीटी के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  5. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/EWS/OBC वर्ग: ₹1000
  • SC/ST/PwBD वर्ग: शुल्क से छूट

कैसे करें आवेदन:

  1. ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
  2. भर्ती सेक्शन में संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. आवेदन की प्रति डाउनलोड करके रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन की शुरुआत: 10 जनवरी, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जनवरी, 2025
  • सीबीटी परीक्षा तिथि: 23 फरवरी, 2025

अधिक जानकारी के लिए ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

More Topics

बाल संरक्षण और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

रायपुर। बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति...

 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मानरायपुर...

इसे भी पढ़े