अग्निवीर वायुसेना भर्ती: 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक 27 जनवरी 2025 तक पंजीयन कर सकते हैं। यह अवसर सभी अविवाहित महिला और पुरुषों के लिए है जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।

पात्रता मानदंड:

  1. गणित, भौतिकी, और अंग्रेजी विषयों के साथ 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण (या)
  2. 03 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा 50% अंकों के साथ, जिसमें अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए।
  3. 12वीं में किसी भी विषय के साथ 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए।

आवेदन के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण किया जा सकता है: https://agnipathvayu.cdac.in

रोजगार कार्यालय द्वारा वायुसेना की अग्निवीर परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक आवेदक इस लिंक पर अपनी जानकारी भर सकते हैं: https://forms.gle/5ytoA8gc2QbViNnXA

अधिक जानकारी के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 0772-2230019 पर कॉल कर सकते हैं।

More Topics

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने...

अखिलेश यादव ने 37 दिन चले CJP छात्र आंदोलन के ‘गुप्त समझौते’ पर पारदर्शिता की मांग की

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को परीक्षा से जुड़े मुद्दों...

इसे भी पढ़े