Total Users- 1,163,934

spot_img

Total Users- 1,163,934

Saturday, February 28, 2026
spot_img

TB की बीमारी के कौन से लक्षण स्किन पर दिखते हैं, कैसे करें पहचान

टीबी संक्रमण सामान्य तौर पर फेफड़ों में होता है, लेकिन यह शरीर में कहीं भी हो सकता है. टीबी मरीज के संपर्क में आने या टीबी प्रभावित क्षेत्र में ज्यादा समय तक रहने के कारण यह संक्रमण हो सकता है. यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तब भी आप इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं.


टीबी संक्रमण शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. हालांकि इसका सबसे सामान्य रूप फेफड़ों में टीबी संक्रमण होना है. शरीर के विभिन्न हिस्सों में टीबी संक्रमण होने पर अलग-अलग लक्षण दिखते हैं. टीबी संक्रमण के कुछ लक्षण त्वचा पर भी दिखते हैं. हालांकि कई बार त्वचा पर होने वाले संक्रमण टीबी का कारण भी बन सकते हैं. इसलिए त्वचा पर दिखने वाले लक्षणों के नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और उनकी जांच के साथ ही इलाज भी करवाना चाहिए. त्वचा पर टीबी के क्या लक्षण उभरते हैं बता रहे हैं गाजियाबाद के क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी.

टीबी का सबसे सामान्य संक्रमण फेफड़ों में देखने को मिलता है. देश में फेफड़ों के टीबी से लाखों लोग पीड़ित हैं. सरकार की ओर से भी टीबी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. गाजियाबाद के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव के अनुसार टीबी संक्रमण फेफड़ों के अलावा पेट, लिवर, गर्भाशय, हड्डी और त्वचा पर भी हो सकता है. शरीर में कहीं भी होने वाले टीबी संक्रमण के कुछ लक्षण त्वचा पर भी दिखते हैं. इन लक्षणों की जांच जरूर करवानी चाहिए. अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज करते हैं और संक्रमण गंभीर होता जाता है.

त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण

डॉ. अनिल यादव बताते हैं कि टीबी संक्रमण के त्वचा पर दिखने वाले लक्षणों में त्वचा पर लाल चकत्ते होना, घाव, उभरी हुई गांठ और दर्दनाक अल्सर होना शामिल हैं. इसके अलावा त्वचा का रंग बदलना भी टीबी संक्रमण का लक्षण हो सकता है. डॉ. अनिल यादव के अनुसार त्वचा पर होने वाले टीबी संक्रमण मेंल्यूपस वल्गेरिस शामिल है.इसमें त्वचा पर लाल, सख्त और आमतौर पर दर्द रहित चकत्ते या गांठें होती हैं।. चकत्ते धीरे-धीरे फैलते हैं और अल्सर में बदल सकते हैं. इसके अलावा त्वचा परस्क्रोफुलोडर्माहोता है, इसमें गर्दन और कंधे के आसपास गांठें होती हैं जो बाद में अल्सर में बदल जाती हैं.

लक्षण दिखने पर क्या करें

मेडिसिन के डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कित्वचा पर बताए गए लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके पूरी जांच करवाएं. यदि टीबी संक्रमण के कारण त्वचा पर लक्षण आए हैं तो टीबी का इलाज तुरंत शुरू करें. टीबी संक्रमण गंभीर होने पर इलाज भी जटिल होता है. इसमें लापरवाही बरतने पर जान का जोखिम हो सकता है.

More Topics

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास...

इसे भी पढ़े