Total Users- 1,164,530

spot_img

Total Users- 1,164,530

Sunday, March 1, 2026
spot_img

2024 में भारत में कैंसर के मामलों में भारी वृद्धि

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को कहा कि 2024 में भारत में कैंसर के मामलों में भारी वृद्धि हुई और 15 लाख से ज़्यादा लोगों में इस जानलेवा बीमारी का पता चला। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जाधव ने देश में कैंसर के बढ़ते मामलों का विवरण दिया। इस रिपोर्ट ने देश को चिंता में डाल दिया है।

हर साल बढ़ रहे कैंसर के मामले
जाधव ने कहा, “भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (आईसीएमआर-एनसीआरपी) के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में देश में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 15,33,055 है। उन्होंने कहा-” देश में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं 2019 में 13.5 लाख से बढ़कर 2024 में 15.3 लाख हो गए। 2020 में 13.9 लाख मामलों का निदान किया गया। मंत्री ने कहा कि ये मामले 2021 में बढ़कर 14.2 लाख, 2022 में 14.6 लाख और 2023 में 14.9 लाख हो गए। 2023 में कैंसर से 8.2 लाख मरीजों की मृत्यु होने का अनुमान है – जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है।”

समय से मिल रहा मरीजों को इलाज
2019 में, 7.5 लाख मरीज़ इस बीमारी से मर गए, और 2020, 2021 और 2022 में क्रमशः 7.7 लाख, 7.8 लाख और 8 लाख से ज़्यादा मरीज़ों की मौत हुई। जाधव ने कहा- “अनुमानित कैंसर के मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण कैंसर का पता लगाने के लिए बेहतर नैदानिक तकनीकों की पहुंच और उपलब्धता, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि, वृद्ध आबादी का बढ़ता हिस्सा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सुधार हैं।”इसके अलावा, मंत्री ने बताया, “संचारी रोगों (एनसीडी) से जुड़े पारंपरिक जोखिम कारकों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिनमें कैंसर जैसे तंबाकू और शराब का सेवन, अपर्याप्त शारीरिक गतिविधियां, अस्वास्थ्यकर आहार, अधिक नमक, चीनी और संतृप्त वसा का सेवन आदि शामिल हैं।”

More Topics

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

इसे भी पढ़े