Total Users- 1,163,934

spot_img

Total Users- 1,163,934

Saturday, February 28, 2026
spot_img

हरी पत्तेदार सब्जी मोरिंगा या सहजन कुछ बीमारियों में वरदान से कम नहीं

मोरिंगा जिसे आम भाषा में सहजन के नाम से भी जाना जाता है, एक बेहद पोषण से भरपूर पौधा है। इसके पत्तों में इतने पोषक तत्व होते हैं कि यह कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। खासकर जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उनके लिए मोरिंगा के पत्ते बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मोरिंगा की पत्तियों में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन A, विटामिन D और विटामिन C जैसे कई ज़रूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और किन लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

कैसे करें मोरिंगा के पत्तों का सेवन?
मोरिंगा चाय: पत्तों को पानी में उबालकर इनकी चाय बना सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद होती है।
सूप में मिलाएं: मोरिंगा की पत्तियों को सब्जियों के सूप में डालकर उसका पोषण और स्वाद दोनों बढ़ा सकते हैं।
जूस बनाएं: पत्तियों को पीसकर उसका जूस बना सकते हैं, जिसे सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद होता है।

मोरिंगा के पत्तों के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए मोरिंगा के पत्ते किसी औषधि से कम नहीं हैं। इन पत्तियों में पाए जाने वाले शक्तिशाली फाइटोकेमिकल्स ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल, लिपिड और ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए: मोरिंगा की पत्तियों में प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। बदलते मौसम और संक्रमण से बचाव के लिए इसका सेवन बहुत उपयोगी है।

शरीर को एनर्जी दें: अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं या शरीर में कमजोरी रहती है तो मोरिंगा के पत्तों का सेवन आपके लिए अच्छा रहेगा। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर करने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत: मोरिंगा के पत्ते कैल्शियम, विटामिन K और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम करते हैं। बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए यह बहुत लाभकारी है।

मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते एक प्राकृतिक सुपरफूड हैं जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। खासतौर पर डायबिटीज, कमजोरी, इम्यूनिटी और हड्डियों की मजबूती के लिए इसका सेवन जरूर करें।

More Topics

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास...

इसे भी पढ़े