Total Users- 1,164,579

spot_img

Total Users- 1,164,579

Sunday, March 1, 2026
spot_img

मानसून में हर परेशानी का इलाज है अदरक, सर्दी-जुकाम से लेकर पेट दर्द तक

मानसून में बरसात की बूंदे और ठंडी हवा कई तरह की बीमारियों को साथ ले आती हैं। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही सर्दी, खांसी, बुखार और पेट की गड़बड़ी जैसी परेशानियों को बढ़ा सकती है। इन परेशानियों से राहत दिलाने में सबसे कारगर चीज ‘अदरक’ है। अदरक सिर्फ चाय या खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ये एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अदरक एक ऐसा पौधा है, जिसे सदियों से आयुर्वेद, यूनानी और चीनी चिकित्सा पद्धति में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

बारिश में भीग जाने या ठंडी हवा लगने से गला बैठ जाता है और नाक बंद हो जाती है। ऐसे में अदरक गरमाहट देने का काम करती है, जो शरीर को अंदर से गर्म करती है। इसमें जिंजरॉल नामक तत्व गले की सूजन को कम करता है और खांसी-जुकाम से राहत दिलाता है। अगर अदरक वाली चाय पी जाए या अदरक को शहद के साथ लिया जाए, तो बंद गले से आराम मिलता है। बरसात में अक्सर खाना जल्दी नहीं पचता। पेट फूलता है, गैस बनती है, या फिर उल्टी जैसा मन करता है। इसका कारण है कि इस मौसम में हमारी पाचन शक्ति थोड़ी कमजोर हो जाती है। अदरक पाचन क्रिया को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है। अगर खाना खाने से पहले थोड़ा सा अदरक और सेंधा नमक चाट लिया जाए, तो भूख भी खुलती है और पेट भी हल्का रहता है।

गर्भवती महिलाओं को सुबह के समय मतली की शिकायत आम होती है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अदरक का सेवन इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में अदरक का रस डालकर पीने से उल्टी और चक्कर जैसी समस्या में फायदा मिलता है। बरसात के मौसम में जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है, खासकर बुजुर्गों में। ठंडा और नम मौसम शरीर की पुरानी बीमारियों को उभार देता है। अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो घुटनों, पीठ या कमर के दर्द को कम कर सकते हैं। अगर अदरक का तेल लगाकर मालिश की जाए या अदरक वाली चाय पी जाए, तो धीरे-धीरे दर्द में राहत महसूस होती है।

इस मौसम में अक्सर रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में शरीर को अंदर से मजबूत करना बहुत जरूरी है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से गंदगी यानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे वायरल बुखार, इन्फेक्शन, और गले में खराश जैसी परेशानियों से बचाव होता है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अदरक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं, उनके लिए अदरक किसी औषधि से कम नहीं है। लेकिन, ऐसे लोग अदरक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े